Monday, October 19th, 2026

11 बजट में पहली बार बजट के दिन सेंसेक्स ने लगाई 2314 अंकों की छलांग 

नई दिल्ली 
सेंसेक्स आज 2314.84 अंकों की उछाल के साथ 48,600.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 646.60 अंकों की लंबी छलांग लगाकर 14,281.20 के स्तर पर बंद हुआ। 11 साल में पहली बार बजट के दिन शेयर बाजार में बंपर उछाल देखने को मिल रही है। बता दें दोपहर पौने तीन बजे तक सेंसेक्स 2305 अंकों की छलांग लगाकर 48591 के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं निफ्टी 641.55 अंकों की लंबी छलांग के साथ 4,276.15 के स्तर पर पहुंच गया। बता दें  पिछले 10 साल में प्रणव मुखर्जी से लेकर निर्मला सीतारमण तक, वित्त मंत्री चाहे जो रहा हो, बजट के दिन शेयर बाजार का रिएक्शन कभी ठंडा तो कभी बेहोशी वाला रहा है। बजट के दिन पिछले 10 साल में केवल तीन बार ही सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली है और सात बार बाजार को निराशा हाथ लगी है।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समय में दोनों बार बाजार गिर चुका है। अंतरीम बजट के समय 5 जुलाई 2019 को सेंसेक्स 395 अंक टूटा था तो वहीं 1 फरवरी 2020 को आम बजट के दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़क गया था। वहीं 2010 से लेकर 2012 तक प्रणव मुखर्जी के समय बजट के दिन सेंसेक्स दो बार गिर चुका है। वहीं पी. चिदंबरम ने 28 फरवरी 2013 को बजट पेश किया था और सेंसेक्स 291 अंक फिसल गया था। वहीं अरुण जेटली ने 2014 से 2018 तक कुल 5 बजट पेश किए और इस दौरान दो बार बाजार में तेजी दिखी थी।

 

#सेंसेक्स

Source : Agency

पाठको की राय